this site is review of best item.

Friday, October 23, 2020

Samsung Galaxy M21: बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन-लेने से पहले article जरूर पढ़ें

 Samsung Galaxy M21: बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन-लेने से पहले article जरूर पढ़ें 

https://amzn.to/35pcKrM

पिछले साल यानि की 2019 से ही सैमसंग ने अपनी इंडियन मार्किट के लिए रणनीति में बदलाव करते हुए Galaxy M और Galaxy A सीरीज के साथ अपनी पकड मजबूत की है। इसमें किफायती कीमत की Galaxy M-सीरीज कही लोकप्रिय साबित हुई है जिसमे हाल ही कंपनी ने Galaxy M21 को लांच किया है जो Galaxy M31 और M30s के जैसा ही मालूम होता है। (Samsung Galaxy M21 Review Read in English) 

12,999 रुपए की किफायती कीमत के साथ Galaxy M21 में आपको AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, बेहतर रैम और स्टोरेज ऑप्शन के अलावा सैमसंग की ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है। 

Samsung Galaxy M21 के रिव्यु में हम बात करेंगे की क्या ये डिवाइस अपनी कीमत के हिसाब से आपको पंसद आएगी? साथ ही Galaxy M21 की अन्य सैमसंग फ़ोनों से भी तुलना करेंगे तो चलिए नज़र डालते है Galaxy M21 के डिटेल्ड रिव्यु पर: 

Samsung Galaxy M21 की प्राइस और स्पेसिफिकेशन 

मॉडल Samsung Galaxy M21 

डिस्प्ले 6.4-इंच, AMOLED, 1440 x 2400 (full HD+), गोरिल्ला ग्लास 3 

चिपसेट 10nm Exynos 9611 (2.3GHz ओक्टा-कोर; Mali G72MP3 GPU) 

रैम 4GB/6GB LPDDR4x 

स्टोरेज 64GB/128GB; डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट (512GB) 

सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10, OneUI 2.0 

रियर कैमरा 48MP, f/2.0 (प्राइमरी) 8MP, f/2.25 (वाइड-एंगल) 5MP, f/2.2 (डेप्थ सेंसर), 5MP, f2.4 (मैक्रो) 480fps स्लो-मोशन विडियो, EIS, UHD विडियो 

सेल्फी कैमरा 32MP, f/2.0 

फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर 

माप और वजन 8.9 mm; 164 ग्राम 

बैटरी 6000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग 

कलर Ocean Blue, Space Black 

कीमत 12,999 रुपए/14,999 रुपए 

view on video

e/ML9HRGlWl6gSamsung Galaxy M21 रिव्यु: बॉक्स कंटेंट 

बॉक्स कंटेंट आपको Galaxy M सीरीज के अन्य फ़ोनों जैसे ही मिलती है। सैमसंग बॉक्स में हैडफ़ोन और प्रोटेक्टिव केस नहीं दिए है ना ही कोई प्री-इन्सटाल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर मिलता है। तो Galaxy M21 के बॉक्स में मिलते है: 

15W फ़ास्ट चार्जिंग एडाप्टर 

USB केबल टाइप C 

सिम इजेक्टर टूल 

डॉक्यूमेंटेशन 

Samsung Galaxy M21 रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड 

अगर हम फोन के डिजाईन के बारे में बात करे तो यह डिवाइस काफी कुछ Galaxy M31 जैसी ही दिखाई पड़ती है या उस से पहले लांच किये गये Galaxy M30s जैसी। फोन हाथ में पकड़ने पर काफी कॉम्पैक्ट और हल्का महसूस होता है जो 6,000mAH की बड़ी बैटरी के लिए एक काफी अच्छी चीज कही जा सकती है। 

Samsung Galaxy M21: बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन-लेने से पहले article जरूर पढ़ें

Redmi Note 9 Pro Max में भी आपको 5,000mAh की बैटरी दी गयी है लेकिन यह गैलेक्सी M-सीरीज जितना बेहतर नहीं कहा जा सकता है। 

फोन में इस्तेमाल की गयी ग्लॉसी प्लास्टिक काफी सस्ती सी फील देती है जो एक कमी कही जाएगी पर फोन को प्रोटेक्टिव केस या कवर के साथ इस्तेमाल करने पर यह नज़रअंदाज की जा सकती है। सामने की तरफ दिए वाटर-ड्राप नौच भी आज के ट्रेंड को देखते हुए पुरानी कही जाएगी। 

World M21 में सामने की तरफ आपको गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आकर्षक फीचर जैसे डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट, USB टाइप C पोर्ट और ऑडियो जैक आदि भी दिए गये है। फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ मिलता है जो काफी तेज़ और सटीक है। यह सेंसर निजी रूप से मुझे Galaxy A सीरीज में दिए गये ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर से बेतार नज़र आता है। 

कुल मिलाकर, Galaxy M21 ख़ास प्रीमियम फील नहीं देता है लेकिन बड़ी बैटरी होने के बाद भी कॉम्पैक्ट डिजाईन की वजह से यह एवरेज से बेहतर कहा जा सकता है। 

Samsung Galaxy M21 रिव्यु: डिस्प्ले 


डिस्प्ले हमेशा से ही सैमसंग की खासियत है और इसी क्रम में Galaxy M21 में आपको 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ मिलती है जो इस प्राइस रेंज के शाओमी और रियलमी फ़ोनों के बारे में हम नहीं कह सकते है। 

सभी AMOLED डिस्प्ले एक जैसी नहीं होती है। Galaxy M21 में दी गयी डिस्प्ले A51 की तुलना में थोडा सा पीछे नज़र आती है लेकिन फिर भी यह विडियो देखने के लिए एक अच्छी डिस्प्ले कही जा सकती है। डिस्प्ले सेटिंग में आपको नेचुरल और विविड के तौर पर 2 कलर प्रोफाइल भी मिलती है। 

डिस्प्ले बहुत ब्राइट तो नहीं है लेकिन आउटडोर में आप स्क्रीन पर आराम से टेक्स्ट को पढ़ सकते है। 

Samsung Galaxy M21 रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर 

Samsung Galaxy M21: बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन-लेने से पहले article जरूर पढ़ें

चलिए अब बात करते है फोन के परफॉरमेंस की। सीधे शब्दों में कहे तो Galaxy M21, शाओमी और रियलमी के फ़ोनों को जोरदार टक्कर नहीं दे पाता है क्योकि Exynos 9611 चिपसेट ज्यादा गेमिंग के लिए नहीं बना है। गेमिंग के अलावा आपको फोन के दैनिक इस्तेमाल में कोई भी परेशानी देखने को नहीं मिलती है। 

फ़ोन में आप PUBG खेल तो सकते है लेकिन परफॉरमेंस आपको कुछ ख़ास पसंद नहीं आएगा। अगर आप गेम सेटिंग्स को स्मूथ – एक्सट्रीम पर सेट करते है तो यह थोडा बहुत सही नज़र आता है। 

सैमसंग ने Galaxy M31 के साथ में 6GB मॉडल पेश नहीं किया था और इसी वजह से Galaxy M21 की शुरुआत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज से की गयी है। इसके साथ 128GB स्टोरेज का वरिएन्त भी पेश किया है। 

Galaxy M21 एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा चीजें देने की कोशिश की हैं. हालांकि जैसा आपने रिव्यू में पढ़ा कुछ चीजें आपको प्रभावित नहीं भी करेंगी. लेकिन अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसका डिस्प्ले क्लास लीडिंग हो, अच्छा सॉफ्टवेयर एक्स्पीरिएंस भी मिले तो आप इसे खरीद सकते हैं.

you can buy on link-  








No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

about us

SoraBook

Ganesh Store we review best product.




Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *